फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Explosion in Jaypee Public School, chaos created

Baghpat News: जेपी पब्लिक स्कूल में धमाका, अफरातफरी मची

Fri, 09 Dec 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Explosion in Jaypee Public School, chaos created
बड़ौत। जेपी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को टायलेट में अचानक धमाका होने से विद्यार्थियों में भगदड़ मच गई। शाम तक यह अफवाह फैल गई कि स्कूल के टायलेट के पास विस्फोट हुआ है। सीओ और इंस्पेक्टर स्कूल में पहुुंचे। जांच पड़ताल में पटाखा छुड़ाए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

जेपी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को लंच के समय बच्चे खेल रहे थे। उसी दौरान टायलेट के अंदर से धमाके जैसी आवाज आई। जिसके बाद बच्चे सहम गए भगदड़ मच गई। सीओ युवराज सिंह और इंस्पेक्टर शाम स्कूल में पहुंचे और मौके पर घटना की जांच की। बताया कि विस्फोट जैसा कोई मामला नहीं है। मात्र स्कूल के टायलेट के पास किसी ने पटाखा छुड़ा दिया था। यह किसने किया है स्कूल प्रबंधक की मदद से इसका पता लगाया जाएगा। उधर, डायरेक्टर गौरव शर्मा का कहना है कि स्कूल में न तो विस्फोट हुआ और न ही पटाखा छुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed