फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Exploitation of ration dealers will not be tolerated: Chandrabose

राशन डीलरों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त : चंद्रबोस

Sun, 02 Oct 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Exploitation of ration dealers will not be tolerated: Chandrabose
बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर राशन विक्रेता कल्याण समिति के सम्मेलन में बोलते अतिथि - फोटो : BARAUT
बड़ौत। बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर रविवार को राशन विक्रेता कल्याण समिति का सम्मेलन हुआ। जिसमें राशन डीलरों ने सम्मेलन में आए प्रदेश अध्यक्ष को समस्याएं गिनाईं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। कहा कि राशन डीलरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष चंद्रबोस सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर दांगी, प्रदीप पंवार, ब्रजेश देवी व राहुल ने संयुक्त रूप से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। चंद्रबोस ने कहा कि एकता में जो बल है, वह अनेकता में नहीं है। इसलिए एकजुटता का परिचय दें, तभी समस्याओं का जल्द से जल्द निदान होगा।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष सुधीर दांगी ने कहा कि आए दिन फर्जी शिकायत कर राशन डीलरों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने संगठन को ओर अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। वहीं होम डिलीवरी, माल-भाडा कमीशन सहित अन्य समस्याओं पर मंथन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर गिरीश पाराशर, मनुपाल बंसल, संजय कुमार, जमील, अनिल कुमार यादव, इंद्रपाल शर्मा, जाकिर, जगपाल, कुलदीप, राजकुमार, सुरेशपाल बरवाला, सत्यवीर सिंह, ब्रजेश पंवार, प्रदीप पंवार, पूनम, धर्मेंद्र, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed