फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Exodus of victimized family or declaration of mass suicide

पीड़ित परिवार का पलायन या सामूहिक आत्महत्या का एलान

Sat, 08 May 2021 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Exodus of victimized family or declaration of mass suicide
छपरौली। वोट न देने पर घर में घुसकर परिवार पर हमला करने और महिलाओं के कपड़े फाड़ने के मामले पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे नाराज होकर पीड़ित परिवार ने गांव से पलायन या सामूहिक आत्मदाह का एलान किया है। इन्होंने घरों पर पोस्टर भी लगा दिए हैं साथ ही पीड़ितों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने पांच मई को थाने दी तहरीर में आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में वोट न देने पर कुछ लोगों द्वारा उनके घर में घुसकर लाठी और सरियों से हमला किया गया। महिलाओं के कपड़े फाड़े गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने प्रदीप पुत्र इंद्रपाल, दयानंद उर्फ कालू पुत्र ओमप्रकाश, नितिन पुत्र दयानंद उर्फ कालू, पंकज व निरंकार पुत्रगण देशपाल, कृष्ण पुत्र ओमप्रकाश, अशोक पुत्र हरपाल, लोकेश पुत्र सहेंद्र, सतवीर पुत्र ओम प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अब पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। कभी भी वह हत्या कर सकते हैं। ऐसे में पलायन करने या सामूहिक आत्महत्या के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed