फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Excitement in Jain community on declaration of Jainacharya as state guest

Baghpat News: जैनाचार्य को राज्य अतिथि घोषित किए जाने पर जैन समाज में उत्साह

Thu, 21 Sep 2023 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
Excitement in Jain community on declaration of Jainacharya as state guest
-प्रदेश सरकार के निर्णय की सराहना, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
विज्ञापन

फोटाे संख्या 9
बड़ौत। नगर में विराजमान जैनाचार्य विशुद्ध सागर व मुनि सुधासागर महाराज को उप्र सरकार ने राज्य अतिथि घोषित किया है। इसकी सूचना पर जैन श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। उन्होंने प्रदेश सरकार के इस निर्णय की प्रशंसा की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
बता दें कि इस समय नगर में जैनाचार्य विशुद्ध सागर व मुनि सुधासागर महाराज विराजमान हैं। इनके सानिध्य में नगर के जैन मंदिरों में धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। जैनाचार्य अपने प्रवचनों के माध्यम से समाज के लोगों को मनुष्य की भलाई का संदेश दे रहे हैं। इसको लेकर समाज के लोग भक्ति में विलीन है। फिलहाल समाज के लोग इसलिए भी उत्साहित हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार ने दोनों जैनाचार्याें को राज्य अतिथि घोषित किया है।
विज्ञापन


ये बोले श्रद्वालु-----
जैनाचार्य संसारिक सुखों व सुविधाओं को छोड़कर इस समय मनुष्य की भलाई में जुटे हैं। उनके प्रवचनों से बहुत से लोगों का मार्गदर्शन होता है। प्रदेश सरकार द्वारा दोनों जैनाचार्यों को राज्य अतिथि घोषित करने पर समाज के लोग काफी खुश हैं। हर्षित जैन
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के इस निर्णय की जितनी सराहना की जाए, वह बहुत कम है। सरकार को बार-बार धन्यवाद। सरकार के इस निर्णय से जैन समाज के लोग काफी उत्साहित हैं।-मीनाक्षी जैन


प्रदेश सरकार द्वारा जैनाचार्य विशुद्ध सागर महाराज व मुनि सुधासागर महाराज को राजकीय अतिथि बनाने से खुशी है। सरकार के इस निर्णय से जैन समाज के अनेकों संस्थाएं और श्रद्धालु प्रसन्न हैंं। अक्षय जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed