{"_id":"63fa5beaecaf9c7ac0011764","slug":"excessive-use-of-mobile-is-making-people-ill-baghpat-news-c-14-1-132793-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मोबाइल का अधिक प्रयोग लोगों को बना रहा बीमार, क्षतिग्रस्त हो रहा मानव मस्तिष्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मोबाइल का अधिक प्रयोग लोगों को बना रहा बीमार, क्षतिग्रस्त हो रहा मानव मस्तिष्क
Sun, 26 Feb 2023 05:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 26 Feb 2023 05:09 PM IST
सार
अग्रवाल मंडी टटीरी में वैदिक कन्या डिग्री काॅलेज में शनिवार को एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन
mobile phone
- फोटो : pexels.com
विस्तार
अग्रवाल मंडी टटीरी में वैदिक कन्या डिग्री काॅलेज में शनिवार को एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया। स्वयंसेविकाओं ने नाटक प्रस्तुत कर मोबाइल फोन के दुष्परिणाम बताए।
शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को मोबाइल का अनावश्यक प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। छात्राओं ने मोबाइल के दुष्परिणाम विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। उन्होंने नाटक के माध्यम से बताया कि आज मोबाइल के कारण लोगों के बीच दूरी बढ़ रही है। मोबाइल के अधिक प्रयोग से शरीर में बीमारियां पनप रही हैं।
फोन से निकलने वाले इलेक्ट्रोमैग्नेटिक किरणों से मानव मस्तिष्क क्षतिग्रस्त हो रहा है। फोन का अधिक प्रयोग करने से लोग मानसिक रोग, कैंसर और शुगर जैसी भयंकर बीमारियों से ग्रसित हो रहे है। उन्होंने फोन का अधिक प्रयोग न करने, यात्रा के दौरान ईयर फोन का प्रयोग न करने का आह्वान किया। मौके पर रितु, तनु, चंचल, सुनिधि, प्रेरणा, मुस्कान, प्रतीक्षा, खुशी, कार्यक्रम अधिकारी निर्मला, शिल्पा वर्मा, डॉ. शमा परवीन, डॉ. राखी गुप्ता, ममता मानव मौजूद रहे।