फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Exam centers made 15 to 20 kilometers away

15 से 20 किलोमीटर दूर बना दिए परीक्षा केंद्र

Sat, 06 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Exam centers made 15 to 20 kilometers away
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021
विज्ञापन

दर्जन भर से ज्यादा केंद्र बनाने में नियमों को किया दरकिनार
बड़ौत। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है। इसके चलते दर्जनों केंद्र ऐसे बना दिए गए जिनकी दूरी 15 से 20 किलोमीटर है। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ेगी।

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के पंजीकृत तकरीबन 32 हजार 754 छात्र-छात्राओं के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले भर में 46 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। शासनादेश के मुताबिक बालिकाओं के परीक्षा केंद्र की दूरी अधिकतम पांच व बालकों के लिए दस किमी होनी चाहिए। बीती 27 जनवरी को परिषद द्वारा जारी केंद्रों की अंतिम सूची में मानक दरकिनार कर दर्जनों केंद्र 15 से 20 किमी दूर बना दिए हैं।
विज्ञापन

केस नंबर एक
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के बच्चों का का परीक्षा केंद्र जनता इंटर कॉलेज सूजरा में बनाया है। कॉलेज से सूजरा की दूरी करीब 16 किमी है।
केस नंबर दो
डीएवी इंटर कॉलेज बिराल के बच्चों का सेंटर आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज नंगला सिनौली मेें बनाया है। इसकी दूरी लगभग 20 किमी है।
केस नंबर तीन
ताराचंद इंटर कॉलेज बड़ावद के बच्चों का सेंटर जनता इंटर कॉलेज सूजरा बनाया है। जिसकी दूरी करीब 20 किमी है।
छात्र-छात्राओं का ब्योरा
परीक्षा संस्थागत व्यक्तिगत कुल
बालक बालिका बालक बालिका
हाईस्कूल 9753 6451 268 76 16548
इंटरमीडिएट 8717 5798 1355 336 16206
कुल 18470 12249 1623 412 32754
ये बोले डीआईओएस
केंद्रों के बीच आपसी दूरी से संबंधित आपत्तियां दर्ज हुई हैं। अब डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी जल्द ही इनका निस्तारण करेगी।-सर्वेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed