फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Every rapist gets such punishment, only then will the crime stop

निर्भया दुष्कर्म कांड के आरोपियों को फांसी की सजा देने पर छात्राओं ने दिखायी खुशी

Thu, 09 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Every rapist gets such punishment, only then will the crime stop
हर बलात्कारी को मिले ऐसी सजा, तभी रुकेगा अपराध
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें निर्भया दुष्कर्म कांड के आरोपियों को फांसी की सजा सुनाएं जाने पर छात्राओं ने खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। छात्राओं का कहना था हर बलात्कारी को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए, तभी बालिकाओं व महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर अंकुश लग सकेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने किया। उपेंद्र चौधरी का कहना था कि जब से दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया दुष्कर्म कांड के आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है, तभी से छात्राएं खुश है। हमारे कॉलेज की छात्राएं ही नहीं देश की प्रत्येक महिलाएं व युवतियां निर्भया को इंसाफ कब मिलेगा, इस पर नजर लगाएं हुए थे। उन्होंने महिलाओं पर अत्याचार व उनके साथ बलात्कार करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की। इस अवसर पर छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और कहा कि हर बलात्कारी को ऐसी ही फांसी की सजा मिलनी चाहिए। तभी महिलाओं व युवतियों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगेगा। खुशी जताने वालों में आंचल तोमर, गरिमा, रिया, दीपिका, अंजली, मुस्कान, भारती, योगेश, वीरेंद्र राणा, मोनिका आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed