फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Every house will wave the tricolor, our flag will resonate high

हर घर लहराएगा तिरंगा, गूंजेगा झंडा ऊंचा रहे हमारा

Wed, 13 Jul 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Every house will wave the tricolor, our flag will resonate high
बागपत कलक्ट्रेट के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
हर घर लहराएगा तिरंगा, गूंजेगा झंडा ऊंचा रहे हमारा
विज्ञापन

बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने मंगलवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने गो आश्रय स्थलों के नोडल अधिकारियों को गूगल सीट पर प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने और प्रत्येक गौ संरक्षण केंद्र पर अर्थिंग कंडेंसर लगाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के अमृत उत्सव पर 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह राष्ट्र भक्ति के उत्साह के रूप में मनाया जाएगा और राष्ट्रगीत की धुन बजाई जाएगी। हर घर तिरंगा महा आयोजन से आमजन को जोड़ने के लिए लोगों को एनसीसी व मंगल दल के माध्यम से जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने राशन की दुकानों पर पोस्टर डिस्प्ले कराने और आंगनबाड़ी केंद्रों, कृषि विज्ञान केंद्र, शहीद स्मारक स्थल, सीएससी ध्वजारोहण किया जाएगा। जिले के सभी विकासखंड में तिरंगा रैली साइकिल के साथ निकाली जाएगी। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना के लंबित आवेदनों को पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। जिले में 75 अमृत सरोवर तैयार कराए जाएंगे, उन्होंने नंदनकानन पार्क का सौदर्सकरण कराकर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। कावड़ यात्रा को सरल और सुगम बनाने में योगदान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में पीडी विद्यानाथ शुक्ला, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, उपायुक्त स्वरोजगार ब्रज भूषण सिंह, डीएसटीओ एमपी सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वाटर हार्वेस्टिंग के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत अधिकारियों को लोगों को वाटर हार्वेस्टिंग के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग नहीं बना है, वहां वाटर हार्वेस्टिंग अवश्य बनवाकर जल का संरक्षण करें।

- कांवड़ मेले में निष्ठा के साथ निभाएं जिम्मेदारी
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा कि पुरा महादेव मंदिर पर श्रावण मास में 25 से 28 जुलाई तक चार दिवसीय महाशिवरात्रि मेला लगाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कांवड़ यात्रा को सरल और सुगम और सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का सत्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed