{"_id":"6921b47f9e65b5c6a60a6f65","slug":"even-after-a-week-the-road-on-bijraul-road-has-not-opened-people-are-worried-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-142294-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एक सप्ताह बाद भी बिजरौल रोड पर नहीं खुला रास्ता, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एक सप्ताह बाद भी बिजरौल रोड पर नहीं खुला रास्ता, लोग परेशान
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के बिजरौल रोड पर अंडरपास निर्माण के चलते रेलवे लाइन के नीचे ब्लॉक फंसाने के लिए दो दिनों के लिए रास्ता बंद किया गया था, मगर सात दिन बाद भी रास्ता नहीं खुलने से लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर के बिजरौल रोड पर अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण यहां से भारी वाहनों के आने-जाने पर कई माह पहले रोक लगा दी थी। यह रास्ता बाइक व लोगों के पैदल निकलने के लिए खोल रखा था। एक सप्ताह पहले रेलवे लाइन के नीचे सीमेंट का ब्लॉक फंसाने के लिए रास्ते को दो दिनों के लिए पूर्ण रूप से बंद किया था, मगर एक सप्ताह बाद भी नहीं खुलने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। लौहड्डा, बिनौली मार्ग व दिल्ली -सहारनपुर हाईवे से गुजरकर लोगों को नगर में प्रवेश करना पड़ रहा है। मनोज, सचिन, राहुल, अजय, रामपाल समेत अन्य लोगों ने बाइक व पैदल निकलने के लिए रास्ते को खुलवाने की मांग की।
वर्जन
-अंडरपास निर्माण तेजी के साथ चल रहा है। बाइक व पैदल निकलने के लिए लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही रास्ते को खोला जाएगा। -सुजीत कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर