फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Entrepreneurs' Concerns Rise Alongside the Hike in Diesel and Petrol Prices

Baghpat News: डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने के साथ ही बढ़ी उद्यमियों की चिंता

Fri, 22 May 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs' Concerns Rise Alongside the Hike in Diesel and Petrol Prices
बागपत। डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी से जिले के उद्यमियों की चिंता बढ़ गई है। पहले ही अमेरिका, इस्राइल और ईरान में युद्ध के कारण कच्चे माल के दाम दोगुने हो गए थे, जिससे उत्पादों की लागत बढ़ गई थी। अब परिवहन खर्च बढ़ने से उद्योगों पर और अधिक दबाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में 200 से अधिक छोटी और बड़ी फैक्टरियां संचालित हैं। ये फैक्टरियां हैंडलूम, घरेलू साज-सज्जा, पैकेजिंग, प्लास्टिक उत्पाद और रिमोट तैयार करती हैं। इन उत्पादों के लिए कच्चा माल दूसरे देशों से मंगाया जाता है। तैयार उत्पाद देशभर और विदेशों में भेजे जाते हैं। युद्ध शुरू होने के बाद प्लास्टिक दाना, लोहे की शीट, सरिया, कागज और पॉलिथीन जैसे कच्चे माल के दाम दोगुने हो गए थे। इससे उत्पादों की लागत में भारी वृद्धि हुई। नतीजतन, खरीदारों ने कई ऑर्डर निरस्त कर दिए थे। अब डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से परिवहन लागत में भी इजाफा हो गया है। यह दोहरी मार उद्यमियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। इससे उत्पादन और वितरण दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


-औद्योगिक क्षेत्र से पहले जिस सामान को भेजने में 2 हजार रुपये ट्रांसपोर्ट किराया लगता था, अब 2200 से 2300 रुपये हो गया है। वहीं कच्चा माल पहले से दोगुने दामों पर खरीदना पड़ रहा है। ऐसे में आमदनी बढ़ने के बजाय घट रही है।-प्रदीप गुप्ता, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन


-डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट भी महंगा हो गया है। बाजार में सामान भेजने के लिए पहले से ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। कच्चा माल और डीजल-पेट्रोल के दाम कम होने पर स्थिति सामान्य होगी।- लोकेश कुमार, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed