{"_id":"6182bead1e115f030d651992","slug":"enthusiasm-filled-the-audience-by-reciting-poetry-baraut-news-mrt5635127173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविता सुनाकर श्रोताओं में भर दिया जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कविता सुनाकर श्रोताओं में भर दिया जोश
विज्ञापन
बड़ौत के सी फिल्ड़ में आयोजित कवि सम्मेलन में बोलती कवित्री।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर पालिका द्वारा आयोजित दिगंबर जैन कॉलेज के सी फिल्ड में दीपोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत कवि सम्मेलन में कवियों ने रचनाओं के माध्यम से समा बांधा।
आजादी के अमृत महोत्सव पर अखिल भारतीय कवि सम्मलेन में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. अमित राणा ने सभी कवियों को शॉल ओढ़ाकर फूलमाला से स्वागत किया। यहां कवि सुदीप भोला ने राष्ट्र भक्ति पर आधारित रचना प्रस्तुत की। उन्होंने वर्तमान के राजनीतिक परिवेश पर भी कवियों ने रचनाओं के माध्यम से कटाक्ष किया। डॉ. सुनील जोगी, डॉ. प्रवीण शुक्ल, आशीष अनल की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। आशीष अनल, सुमनेश सुमन, प्रीति अग्रवाल और श्रीकांत शर्मा द्वारा प्रस्तुत सुंदर भावपूर्ण काव्य पाठ का आनंद लिया। इन कवियों द्वारा मंच पर शानदार प्रस्तुति की गई है। हास्य रचनाओं पर दर्शक लोटपोट हो गए।
कवि सम्मेलन में सुप्रसिद्ध वीर रस के कवि हरिओम पंवार ने रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। कवि सम्मेलन में दर्शकों द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाए। कवियों की जुगलबंदी ने श्रोताओं को देर रात तक रचनाओं से सराबोर किया। यहां भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरज पाल सिंह, एडीएम अमित कुमार, एएसपी मनीष मिश्रा, राकेश जैन, अनिता खोखर, बिजेंद्र शर्मा, अमित जैन, ईओ अनुज कौशिक, सपा नेता ओमवीर तोमर, सभासद योगेश तोमर, प्रदीप, अंकित लपराना, अनस खान, पवन शर्मा शामिल रहे।