फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Entered into the house, attacked and also fired

पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को गिरफतार करने के साथ ही एक पिस्टल बरामद की।

Fri, 10 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Entered into the house, attacked and also fired
खेकड़ा (बागपत)। गांव घिटोरा में बुधवार की रात एक युवक ने ग्रामीण के घर में घुस कर परिजनों से मारपीट की। विरोध करने पर फायर भी झोंका। इसके बाद भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी से पिस्टल बरामद किया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात गांव घिटोरा निवासी कृष्ण गोपाल की गांव के ही युवक प्रवेश से कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रवेश उनके घर में घुस गया और परिजनों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर पिस्टल से फायर भी झोक दिया। परिजन बाल बाल बच गए। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। युवक ने कुछ ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रवेश को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कृष्ण गोपाल की तहरीर पर प्रवेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। साथ ही आरोपी का पुलिस कस्टडी में इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed