{"_id":"5887a2bf4f1c1b3e0fcf3ebf","slug":"entered-into-a-four-floor-building-alcoholic-suicidal-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मंजिल इमारत पर चढ़ा शराबी, आत्महत्या की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मंजिल इमारत पर चढ़ा शराबी, आत्महत्या की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बागपत वंदना चौक पर होटल की छत पर चढ़े युवक को नीचे उतारते पुलिसकर्मी व युवक
- फोटो : amar ujala
बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर स्थित चार मंजिल इमारत पर एक शराबी चढ़ गया। उतारने के लिए पुलिस और लोग गए तो उसने आत्महत्या करने की चेतावनी दी। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे वहां से उतारा गया। इससे वहां हड़कंप मच गया।
शहर के राष्ट्र वंदना चौक के पास स्थित यश ढाबा की चार मंजिल छत पर एक युवक करीब चार बजे चढ़ गया और जोर-जोर चिल्लाने लगा। वहां पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसको उतारने की कोशिश की तो उसने वहां से कूदकर जान देने की चेतावनी दी। इससे पुलिस के हाथ पैर फूल गए। वहां पर फायरब्रिगेड बुलाई गई। पुलिस वालों ने उसको शराब और रुपये का लालच दिया, लेकिन वह छत से उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ। सूचना मिलते ही सीओ श्वेताभ पांडेय मौके पर पहुंचे। लोगों की काफी भीड़ लग गई। करीब साढ़े सात बजे पुलिस और लोग धोखे से छत पर चढ़े। इसके बाद उसे पकड़कर नीचे उतारा गया। इस दौरान एक महिला ने उसकी जमकर धुनाई। युवक शराब के नशे में है। पुलिस उसे कोतवाली ले आई है।