{"_id":"636e9036f9775256370834e4","slug":"energy-corporation-workers-protest-against-privatization-baraut-news-mrt613219095","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सरकार की निजीकरण की नीतियों के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित 220 केवीए बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। इसके बाद बैठक करके आंदोलन शुरू करने की रणनीति बनाई।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के कर्मचारी व अधिकारी जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर के नेतृत्व में 220 केवीए बिजलीघर पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने, निजीकरण की सभी प्रक्रिया निरस्त करने और ग्रेटर नोएडा का निजीकरण तथा आगरा का फ्रेंचाइजी करार रद्द करने, केरल के केएसईबी लिमिटेड की तर्ज पर प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसईबी का गठन करने और संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग की।
साथ ही वेतन संबंधी विसंगतियों का निस्तारण कर संवर्गों को तीन पदोन्नति पद के समयबद्ध वेतनमान दिए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर, जिला संयोजक नरेश शर्मा, एसडीओ मेरठ रोहित कुमार, कपिल, जेई विकास कुमार, पवन कुमार, गुलशन कुमार, राकेश ढाका, पुष्पेंद्र भारदाज, प्रदीप गुप्ता, आरिफ चौहान, नरेंद्र, राजेश कुमार, गणेश, विकास कुमार आदि शामिल रहे।