फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Energy Corporation officials will not be able to leave the area on Diwali.

Baghpat News: दिवाली पर ऊर्जा निगम के अधिकारी नहीं छोड़ सकेंगे क्षेत्र

Mon, 20 Oct 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Energy Corporation officials will not be able to leave the area on Diwali.
बड़ौत। दिवाली पर्व पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को अपना क्षेत्र नहीं छोड़ने के आदेश दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिल सके। जिसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी का शेड्यूल बनाया गया है।
विज्ञापन

दिवाली पर्व पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को अपना क्षेत्र नहीं छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। बिजली आपूर्ति पर इन्हें 24 घंटे नजर बनाए रखनी होगी। आपूर्ति सुचारू रखने के लिए विभाग ने पहले से ही इंतजाम किए हुए हैं। जर्जर लाइनों को बदलवाकर, अस्थाई ट्रांसफार्मरों को अलग से वर्कशाप में खड़ा किया हुआ है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें लगाकर तुरंत आपूर्ति सुचारू की जा सके। अलग-अलग क्षेत्र में कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि दिवाली पर उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी, जिसका इंतजाम किया गया है। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed