{"_id":"63e2a0599a04a077b87bf7f6","slug":"enemy-property-worth-crores-marked-in-kotana-baghpat-news-c-14-1-108924-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कोताना में करोड़ों की शत्रु संपत्ति चिह्नित, गांव में सर्वे करने लखनऊ से पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कोताना में करोड़ों की शत्रु संपत्ति चिह्नित, गांव में सर्वे करने लखनऊ से पहुंची टीम
Wed, 08 Feb 2023 09:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 08 Feb 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
मकान की दीवार
- फोटो : मकान की दीवार
लखनऊ से मंगलवार को कोताना गांव में सर्वे टीम पहुंची। उसने गांव में तीन हेक्टेयर शत्रु संपत्ति की जमीन को चिहि्नत कर रिपोर्ट तैयार की।
मंगलवार को लखनऊ से डीजीडी ई ( डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ डिफेंस एस्टेट) के अधिकारी शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय, गृह मंत्रालय के उपसचिव राजेन्द्र कुमार के आदेश पर टीम ने कोताना गांव पहुंचकर आधुनिक तकनीक डीजीपीएस के माध्यम से तीन हेक्टेयर शत्रु संपत्तियों का सर्वे किया।
टीम में शामिल शत्रु संपत्ति लखनऊ शाखा के सर्वेक्षक प्रशांत सैनी, रक्षा संपदा कार्यालय मेरठ मंडल से शैलेश खैरनार, संजय कुमार व लेखपाल भारतभूषण शामिल रहे। प्रशांत सैनी ने बताया कि रटौल में शत्रु संपत्ति का सर्वे किया।
क्या है शत्रु संपत्ति
देश के बंटवारे के दौरान लोग पाकिस्तान चले गए थे। उनकी चल-अचल संपत्ति भारत में रह गई थी। वह शत्रु संपत्ति कहलाती है। उन्हें शासन ने संरक्षण में ले रखा है। ऐसी संपत्तियों को 198 संशोधित अधिनियम 2017 के तहत शत्रु संपत्ति अभिरक्षक में निहित किया गया है।