{"_id":"6a875f56633d48b9bd0065dc","slug":"encroachment-along-the-national-highway-no-space-to-walk-on-the-footpath-baghpat-news-c-28-1-bag1001-157356-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेशनल हाईवे किनारे अतिक्रमण, फुटपाथ पर चलने को जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेशनल हाईवे किनारे अतिक्रमण, फुटपाथ पर चलने को जगह नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरी आवाज सुनो की पड़ताल
-शहर में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण से लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
फोटो 16 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण का हाल ऐसा है कि फुटपाथ पर पैदल चलने के लिए जगह नहीं बची। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पालिका के अफसरों से जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की मांग की।
शहर निवासी अजीत, अंकुर, राकेश, शुभम आदि ने बताया कि शहर के राष्ट्र वंदना चौक के चारों तरफ दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान नेशनल हाईवे तक रख रखा है। मैकेनिक अपनी दुकानों के बाहर बाइकें ठीक करते हैं। इसके अलावा ठेलियों से लेकर काउंटर भी लगे हुए हैं। हाईवे पर पैदल चलने के लिए बने फुटपाथ पर भी दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। वहीं दुकानों पर आने वाले ग्राहकों की गाड़ियां हाईवे पर खड़ी की जाती हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत कर अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई, लेकिन लंबे समय से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया जाने पर जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी।
यह बोले लोग-
-दुकानदारों के अतिक्रमण करने से पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही है। इसके बाद ई-रिक्शा भी काफी देर तक खड़ी करती हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। -दुष्यंत चौहान, शहरवासी
विज्ञापन
-हाईवे पर तेज गति से गाड़ियां दौड़ती हैं, ऐसे में हाईवे किनारे तक अतिक्रमण होने से कभी भी हादसा हो सकता है। जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए। रजत उपाध्याय, शहरवासी
वर्जन-
अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अतिक्रमण वाली जगह चिह्नित की जा रही हैं। हरीलाल पटेल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका बागपत।