फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Employment committee set up, migrants will get employment: DM

रोजगार समिति गठित, प्रवासियों को मिलेगा रोजगार : डीएम

Thu, 11 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Employment committee set up, migrants will get employment: DM
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण बड़ी संख्या में अप्रवासी श्रमिक अन्य राज्यों से लौटे हैं। इनको रोजगार दिए जाने के संबंध में रोजगार समिति का गठन किया गया है। निर्देश दिए कि आगामी माह में इन श्रमिकों को मनरेगा एवं विभिन्न प्रकार के रोजगार दिए जाने के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना समस्त विभागाध्यक्ष द्वारा बना ली जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने विकास भवन सभागार में रोजगार समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा रोजगार समिति में जिला समाज कल्याण अधिकारी ,परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त स्वरोजगार, जिला पंचायती राज अधिकारी, उपायुक्त जिला उद्योग, जिला उद्यान अधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, एलडीएम, जिला विकास अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी को उक्त रोजगार कमेटी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग की कार्य योजना प्रस्तुत करें। श्रमिकों हेतु विकसित पोर्टल से श्रमिकों की सूची प्राप्त कर उसका वर्गीकरण कुशल और अकुशल ट्रेड वार करते हुए रोजगार दिलाने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल, जीएमडीसी हिमांशु गंगवार, जिला पंचायती राज अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधकों को नोटिस जारी करने के निर्देश
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि पशु पालकों मत्स्य पालकों एवं कृषि संबंधी गतिविधियों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाने हैं। बैंकर्स कर्मठता व सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी ने समस्त 152 बैंक प्रबंधकों को नोटिस जारी करने के लिए लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया। विकास भवन सभागार में विशेष जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संबंधित विभागीय अधिकारियों व बैंकर्स के साथ की। डीएम ने 15 जून तक बैंक को लोन सेंशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बैंकिंग सेक्टर के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार दिए जाएं। मुख्य विकास अधिकारी पीसी जयसवाल, लीड बैंक मैनेजर प्रदीप, परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हुबलाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed