{"_id":"64ecee066dac3f920b03d614","slug":"employee-beaten-up-after-vandalizing-lumbs-power-substation-baghpat-news-c-28-1-bag1001-4644-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लूंब के बिजली उपकेंद्र में तोड़फोड़ कर कर्मचारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लूंब के बिजली उपकेंद्र में तोड़फोड़ कर कर्मचारी को पीटा
विज्ञापन
छपरौली। लूंब गांव के बिजली उपकेंद्र में घुसकर तोड़फोड़ और संविदाकर्मी के साथ मारपीट कर दी गई। जिसमें कर्मचारी ने कंट्रोल रूम में घुसकर जान बचाई। उधर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।
लूंब गांव के बिजली उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को वह संविदाकर्मी विपिन और अन्य कर्मियों के साथ काम कर रहे थे। तभी लूंब गांव के तीन लोग वहां पहुंचे। जिन्होंने संविदाकर्मी विपिन कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिन्हें समझाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उपकेंद्र में कुर्सी, मेज तोड़ दी और सरकारी दस्तावेज फाड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग गये। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस मामले में थाना प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर लूंब गांव में ऊर्जा निगम कर्मियों के साथ अभद्रता की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कुछ ग्रामीण ऊर्जा निगम के कर्मियों को धमकाते नजर आ रहे है।
जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
बालैनी। सैदपुर खुर्द गांव में चार युवको को रास्ते में रोककर गाली-गलौच कर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दी। जिसमें मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने हमलावर राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रदीप ढौडियाल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद