फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Embankment to be built at Rs 2.80 crore to stop erosion in Yamuna

Baghpat News: यमुना में कटान रोकने के लिए 2.80 करोड़ से बनेगा तटबंध

Fri, 02 Feb 2024 04:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Embankment to be built at Rs 2.80 crore to stop erosion in Yamuna
बागपत। सुभानपुर गांव में यमुना में कटान रोकने के लिए 2.80 करोड़ रुपये से तटबंध का निर्माण कराया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद सिंचाई विभाग ने तटबंध निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी है, जो एक सप्ताह के अंदर खोली जाएगी।
विज्ञापन

पिछले साल जुलाई माह में पहाड़ों पर भारी बारिश होने पर यमुना में आई बाढ़ में सुभानपुर गांव का तटबंध टूट गया था, जिससे यमुना का पानी सुभानपुर गांव से लेकर कई गांवों में घुस गया और हजारों बीघा जमीन पर खड़ी फसल पानी में डूबने से बर्बाद हो गई थी। इसके अलावा सरकारी स्कूल समेत कई भवनों की दीवारों में दरारें भी आ गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद सिंचाई विभाग के अफसरों ने तटबंध का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। शासन ने 2.80 करोड़ रुपये से तटबंध के निर्माण की मंजूरी दे दी। मंजूरी मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने तटबंध का निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। बरसात में यमुना में बाढ़ आने से पहले ही निर्माण पूर्ण कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
किसानों को मिलेगी राहत
सुभानपुर गांव में यमुना खादर में खेती करने वाले किसानों को बरसात के दौरान यमुना में बाढ़ आने पर नुकसान उठाना पड़ता है। अब तटबंध का निर्माण होने से यमुना में कटान कम होगा और किसानों को राहत मिलेगी।

-------
वर्जन
सुभानपुर में तटबंध का निर्माण कराने के लिए निविदा जारी कर दी गई है, जो इसी सप्ताह खेाली जाएगी। निविदा खुलने के बाद तटबंध का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - वीरपाल, अवर अभियंता सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed