{"_id":"57b8adc44f1c1bff136ec12f","slug":"electrification-six-months-stuck-in-limbo","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से अधर में अटका विद्युतीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से अधर में अटका विद्युतीकरण
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। पुसार गांव में छह माह से चल रहा विद्युतीकरण का कार्य अधर में लटका पड़ा है। गांव में कहीं विद्युत लाइन नहीं है तो कहीं ट्रांसफार्मर नहीं रखे है। इसे ग्रामीण परेशान हैं।
गांव में छह माह पहले ऊर्जा निगम विद्युतीकरण का कार्य शुरू किया था। गांव में जर्जर विद्युत लाइन और खंभों को बदलकर दूसरे लगाए जाने थे, लेकिन यह कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है। अभी तक आधे गांव में विद्युतीकरण का कार्य हुआ है। गांव में छह नए विद्युत ट्रांसफार्मर लगने थे। इनमें तीन ट्रांसफार्मर तो लगा दिए हैं, लेकिन तीन ट्रांसफार्मर प्रधान प्रमोद कुमार के आवास पर रखे हैं।
ग्रामीणों ने बताया गांव में विद्युतीकरण का कार्य चलने से बिजली की समस्या पैदा हो गई है। कहीं विद्युत लाइन अधूरी पड़ी है तो कहीं खंभे नहीं लगे है और कहीं पर ट्रांसफार्मर नहीं रखे गए है। ग्रामीण हरपाल, महेंद्र, सुनील, बिल्लू, रविंद्र, दिनेश, कपिल आदि ने कहा यदि शीघ्र विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण नहीं किया तो उग्र आंदोलन होगा।