फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity supply stopped for two days, irrigation of crops also disrupted

Baghpat News: दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप, फसलों की सिंचाई भी बाधित

Sun, 07 Apr 2024 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped for two days, irrigation of crops also disrupted
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर पुलिया के पास बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से टूटे तार दो दिन बाद भी सही नहीं कराए गए। इसके चलते सिंघावली अहीर गांव के जंगल की विद्युत आपूर्ति ठप है और सिंचाई भी बाधित हो गई है।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार रात ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। जिसमें ट्रक कार को घसीटता हुआ ले गया और एक खंभे से टकरा गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि ट्रक की टक्कर से तार टूट गए थे। इससे सिंघावली अहीर गांव के जंगल में नलकूपों की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन

किसान सुभाष, नेपाल, मोनू, नरेश, उमरदीन और संजीव ने बताया कि ज्यादातर किसानों ने खेत में सब्जियों की फसल उगा रखी है, जिन्हें नियमित सिंचाई की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से सिंचाई नहीं कर पा रहे, जिससे फसल बर्बाद होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने घटनास्थल से ट्रक हटवाकर तार जुड़वाने और विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता केपी खान का कहना है कि टीम को भेजकर लाइन ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed