फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity remains disrupted, how will factories run from October 1st?

Baghpat News: बिजली रहती है बाधित, एक अक्तूबर से कैसे चलेगी फैक्टरियां

Sat, 30 Sep 2023 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity remains disrupted, how will factories run from October 1st?
बागपत  कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में उद्यमियों की समस्या सुनते डीएम जितेद्र प्रताप सि
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को उद्यमियों ने डीएम के सामने अपनी समस्याएं उठाई। जहां उद्यमियों ने कहा कि एक अक्तूबर से जनरेटर पर पूरी तरह पाबंदी का आदेश है और औद्योगिक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। ऐसे में एक अक्तूबर से फैक्टरियां कैसे चलाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से जनरेटर का विकल्प तलाशने की मांग की। इसके अलावा भी काफी समस्याएं उठाई गई।
विज्ञापन

उद्योग बंधुओं की बैठक में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने उद्यमियों की समस्या सुनी। जहां ईएसआई डिस्पेंसरी का मामला उठाया गया तो उसको लेकर डीएम ने शासन को पत्र लिखकर स्वीकृति दिलाने की बात कहीं। उद्यमियों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर ट्रांसफार्मर खराब होने पर रुपये वसूलने का आरोप लगाया। जिस पर डीएम ने शासनादेश के अनुसार काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बागपत औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने पानी की टंकी खराब होने और रास्तों से पानी निकासी की समस्या भी उठाई। साथ ही बड़ौत में अमीनगर सराय रोड पर बिजली लाइन मानकों के अनुसार ऊंची करने की मांग की। इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश जिंदल ने कहा कि एक अक्तूबर से जनरेटर पर पाबंदी के आदेश है, लेकिन अभी तक उद्यमियों को जनरेटर के विकल्प के बारे में नहीं बताया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में गैस लाइन भी नहीं बिछी और न ही अन्य बायोफ्यूल के बारे में स्थिति साफ की गई। जिससे उद्यमी एक अक्तूबर से फैक्टरियां चलाने को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। इस मौके पर अश्वनी शर्मा, लोकेश कुमार, बाबूराम शर्मा, राहुल गोयल समेत अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दो समस्याओं का समाधान हुआ
बैठक में उद्यमियों की दो समस्याओं का समाधान कराने की जानकारी दी गई। जिसमें अधिकारियों ने बताया कि बागपत औद्योगिक क्षेत्र में कई सालों से चल रही ट्रक खड़े होने और चारदीवारी की समस्या का समाधान करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed