फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   electricity problem ‌faced

बिजली संकट के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 02 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Fri, 02 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
electricity problem faced
बिजली समस्या रखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। बिजली समस्याओं को लेकर शुक्रवार को कस्बा छपरौली के लोगों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता ने आंदोलनकारियों को जल्द समस्या हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कस्बा छपरौली के लोग भाकियू मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खोखर के नेतृत्व में विद्युत निगम के एक्सईएन प्रथम कार्यालय में पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा पिछले कई माह से कस्बावासी विद्युत संकट से जूझ रहा हैं, लोगों को नाममात्र ही सप्लाई मिल रही है। इस कारण पशुओं का चारा काटने और पेयजल व्यवस्था कराने को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


इस दौरान भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खोखर ने कहा निगम के अफसर छपरौली के लोगों के साथ पक्षपात कर रहे हैं। उन्होंने बताया दोघट और टीकरी की भांति छपरौली भी नगर पंचायत है, जहां दोघट और टीकरी में जहां बिजली के इस्तेमाल पर प्रतिमाह फिक्स चार्ज 200 रुपये वसूला जा रहा है, वहीं बिजली का फिक्स चार्ज छपरौली कस्बे में 350 रुपये वसूला जा रहा है। वहीं छपरौली मेें कोड नंबर 10 पर यूनिट का चार्ज है 4.40 पैसे है जबकि  दोघट और टीकरी में कोड नंबर 17 में 2.20 पैसे वसूले जा रहे हैं। यह पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा छपरौली के लोगों के प्रदर्शन करने की सूचना पर दफ्तर में पहुंचे एक्सईएन प्रथम अजय कुमार ने आंदोलनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया। एक्सईएन ने कहा कस्बे में जल्द ही निगम की टीम को भेजा जाएगा और मामले की जांच कराई जाएगी। उपभोक्ताओं से अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं होगी। इसमें रामवीर, नरेंद्र, धर्मपाल, सुक्रम पाल, आजाद, तेजपाल, सत्यपाल, हरपाल, रविंद्र, हरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed