{"_id":"655ca456513fb0c526062d47","slug":"electricity-pole-broken-due-to-overturning-of-sugarcane-truck-in-hisavda-supply-halted-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7354-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हिसावदा में गन्ने का ट्रक पलटने से विद्युत पोल टूटा, आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हिसावदा में गन्ने का ट्रक पलटने से विद्युत पोल टूटा, आपूर्ति ठप
विज्ञापन
-लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना, 500 घरों की गई बिजली
फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। हिसावदा गांव में गन्ने से लदा ट्रक पलटने से विद्युत पोल टूट गया, जिससे करीब 500 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सप्लाई ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पोल लगवाकर बिजली सप्लाई शुरू कराने की मांग की।
हिसावदा गांव में मंगलवार को किनौनी मिल में गन्ना लेकर जा रहा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से सड़क किनारे लगा बिजली का पोल गिर गया और बिजली के तार टूट गए। इससे गांव के लगभग 500 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता विवेक आनंद ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को जानकारी दे दी है। आपूर्ति चालू करने के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। पोल लगाकर और तार जोड़कर आपूर्ति चालू कराई जाएगी।
-- --