फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   electricity news

Baghpat News: बिजली ने छीन ली रात की नींद और दिन का चैन

Wed, 11 Jun 2025 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
electricity news
बागपत। यहां आसमान से आग बरसने से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसे में बिजली की खपत और लोड काफी बढ़ गया है। इससे बार-बार बिजली कट और लो वोल्टेज की समस्या ने लाखों लोगों की न केवल नींद उड़ा दी, बल्कि पेयजल संकट भी बढ़ गया है। शहरों से लेकर गांवों तक कई-कई घंटे बत्ती गुल रहने से लोगों की हालत खराब हो गई।
विज्ञापन

दिन में लू के थपेड़े और रातभर उमस भरी गरमी व बिजली संकट ने 16 लाख लोगों की समस्या बढ़ा दी। जहां 55.55 प्रतिशत बिजली खपत बढ़ गई, वहीं 67.81 प्रतिशत लोड बढ़ने से ऊर्जा निगम के सिस्टम को झटके लग रहे हैं। लोड बढ़ने के साथ ही गर्मी से 82 उप केंद्रों के ट्रांसफार्मर एवं अन्य उपकरणों का तापमान बढ़ जाता है।
विज्ञापन

खतरे के निशान 70-80 डिग्री सेंटीग्रेट पर पहुंचने से ट्रांसफार्मर एवं अन्य उपकरण ठंडा करने के लिए कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ती है लेकिन इसका खामियाजा बार-बार बिजली कट तथा लो वोल्टेज से लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग रात में ढंग से सो नहीं पाते हैं। सुबह शाम पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पाता क्योंकि लो वोल्टेज में सबमर्सीबल पंप नहीं चल पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसी हुए फेल...पंखों की घट रही स्पीड : बागपत के अमरदीप ठाकुर, सोनू चौहान, दुड़भा के विशाल शर्मा तथा निवाड़ा निवासी गुलहसन ने कहा कि लो वोल्टेज बड़ी समस्या है। कम वोल्टेज मिलने से कूलर एवं पंखे फुल स्पीड पर नहीं घूमते।

कई बार इतनी कम वोल्टेज होती है कि एसी चल नहीं पाते। एक सप्ताह पहले एसी 24 से 28 पर चलाकर सोते थे। अब एसी 16 की स्पीड पर चलाने से गर्मी से राहत नहीं मिलती है। महिलाओं व बच्चों को सर्वाधिक दिक्कत है।
25 लाख यूनिट बढ़ गई बिजली खपत : 31 मई को 45 लाख यूनिट बिजली खपत थी लेकिन नौ जून को बिजली खपत 70 लाख यूनिट हो गई। 25 लाख यूनिट खपत बढ़ गई।
364 एमवीए बढ़ गया लोड : जिले में छोटे बड़े 82 उप केंद्र हैं। इन पर 31 मई को 767 एमवीए लोड था, मगर नौ जून को लोड बढ़कर 1131 एमवीए हो गया है।
यह भी जानिए : जिले में कुल 2.80 लाख बिजली के कनेक्शन हैं। इनमें 29 हजार किसानों के नलकूपों के कनेक्शन हैं। बाकी अन्य श्रेणी के कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed