फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity Corporation's team cut connections of 30 people

विद्युत निगम की टीम ने 30 लोगों के काटे कनेक्शन

Thu, 19 Mar 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation's team cut connections of 30 people
बड़ौत/छपरौली (बागपत)। राजस्व वसूली व बकाएदारों पर शिकंजा कसने के लिए बुधवार को एक्सईएन प्रथम के निर्देश पर विद्युत निगम की टीम ने नगर सहित छपरौली कस्बे में छापे मारे। इससे बिजली चोरी करने वालों और बकाएदारों में अफरातफरी मच गई। 30 लोगों के विद्युत कनेक्शन बकाया बिल होने पर काटे गए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी सुरेन्द्र तोमर, अवर अभियंता गुलशन कुमार ने एसडीओ राणा प्रताप की मौजूदगी में नगर की बावली रोड, छपरौली रोड, कोताना रोड सहित कई जगहों पर छापे मारे। टीम ने 18 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे। उधर, छपरौली कस्बे में अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 12 लोगों के विद्युत कनेक्शन बकाया बिल होने पर काटे। अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप ने बताया कि कस्बे में 45 उपभोक्ता ऐसे है, जो लंबे समय से बकाया बिल जमा नहीं कर रहे है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक सरचार्ज छूट की योजना के तहत बकाएदार अपना बिल जमा कर सकते है। यदि इसके बाद उपभोक्ता अपना बकाया बिल जमा नहीं करता तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed