फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electric train will run till Shamli in the first phase, gift will be given in December

पहले चरण में शामली तक दौड़ेंगी इलैक्ट्रिक ट्रेन, दिसंबर में मिलेगा तोहफा

Sun, 11 Oct 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Electric train will run till Shamli in the first phase, gift will be given in December
बागपत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर बिजली की ट्रेन चलाने के लिए लगाए गए बिजली के पोल - फोटो : BAGHPAT
बागपत। लोनी से टपरी तक रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का कार्य तेज गति से चल रहा है। बड़ौत तक अधिकांश कार्य पूरा हो चुका और शामली तक पोल लगाए जा रहे हैं। पहले चरण में दिसंबर महीने में शामली तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का दावा है कि शामली तक का 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

दिल्ली से लोनी तक इलैक्ट्रिक ट्रेन का संचालन होता है। लंबे समय से लोनी से टपरी तक इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन की मांग चल रही थी। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने यह मुद्दा उठाया था। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और वक्त की जरूरत देखते हुए लोनी से टपरी तक कार्य को मंजूरी दी थी। कार्य तेज गति से चल रहा है। बड़ौत तक अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। शामली तक भी अधिकतर पोल लग गए हैं और कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर बनवारी लाल गुप्ता ने बताया कि बताया कि दिसंबर तक कार्य पूरा हो जाएगा। पहले चरण में शामली तक ट्रेन चलाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

------------------------
लोनी से शामली तक एक हजार पोल
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग के विद्युतीकरण में शामली तक करीब 1100 पोल लगने हैं। इनमें अधिकतर लग चुके हैं। 15 दिसंबर 2019 से विद्युतीकरण के कार्य की शुरूआत हुई थी। कोरोना के कारण कार्य करीब छह माह देर से पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
कासिमपुर खेड़ी तक रैपिड रेल की कवायद
बागपत। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने जिले के लोगों की सुविधा के लिए कासिमपुर खेड़ी तक रैपिड ट्रेन की मांग रखी है। इससे दिल्ली पर आबादी का बोझ कम होगा। बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर को लाभ मिलेगा।

-----------------------
कोरोना के कारण लटकी पानीपत रेल लाइन
बागपत। कोरोना संक्रमण के कारण मेरठ-पानीपत रेल लाइन का कार्य भी लटका हुआ है। स्वीकृत होने के बावजूद 104 किमी की रेल लाइन का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ। रेल बजट में इसके लिए 1099 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। वर्ष 2015 में रेल बजट में इसकी घोषणा की गई थी। छह फरवरी 2019 को पूर्व मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने टीकरी में रेलवे लाइन के नए सर्वे का उद्घाटन भी किया था। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण रेलवे के प्रोजेक्ट रुके हुए हैं, जल्द ही सर्वे पूरा कराकर काम कराया जाएगा। जिले से होकर ही यह लाइन गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed