फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electric train will run on Delhi-Shamli rail route till December

दिल्ली-शामली रेलवे मार्ग पर दिसंबर तक दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

Sun, 16 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Electric train will run on Delhi-Shamli rail route till December
दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर दिसंबर तक दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इस साल के अंत तक इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी। यही नहीं रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक भी बनाया जा रहा है।
रेलवे के वरिष्ठ अभियंता द्वितीय रश्मि कुमार ने शनिवार को बागपत रोड रेलवे की जमीन पर दुकान चला रहे व्यापारियों की समस्या सुनीं। उन्होंने बताया कि स्टेशन को जहां अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। वही, कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए भी 7 से अधिक कमरों का निर्माण कराया जाएगा। शौचालय व पेयजल के लिए भी उचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

31 मार्च तक रेलवे की भूमि को खाली करें व्यापारी
बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को व्यापारियों और रेलवे अधिकारियों के बीच रेलवे की भूमि पर बनी दुकानों को लेकर बैठक हुई। रेलवे के वरिष्ठ अभियंता द्वितीय रश्मि कुमार ने दुकानदारों से कहा कि व्यापारियों ने आवंटित भूमि के अलावा अन्य भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। उन्होंने 31 मार्च तक भूमि को खाली करने के निर्देश दिए। बैठक में व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता व अरविंद शर्मा ने रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने, शौचालय एवं पानी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की। बैठक में व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पंडित राधे कृष्ण शर्मा ,अरविंद शर्मा ,पंकज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed