फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Elections after nine years of the committee, 60 villages did not show interest

Baghpat News: समिति के नौ साल बाद चुनाव, 60 गांवों ने नहीं दिखाई रूचि

Mon, 30 Sep 2024 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 30 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Elections after nine years of the committee, 60 villages did not show interest
बागपत। गन्ना व चीनी मिल समितियों के चुनाव भले ही नौ साल बाद हो रहे हों। मगर यहां करीब 60 गांवों में चुनाव को लेकर किसानों में रूचि नहीं दिख रही है। क्योंकि दस गांवों से डेलीगेट के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ और 50 से अधिक ऐसे गांव हैं जहां दो-दो डेलीगेट के पद होने के बावजूद एक-एक नामांकन आया है। वर्ष 2015 में भी सरकार ने डेलीगेट मनोनीत किए थे।
विज्ञापन

जिले में बागपत व मलकपुर गन्ना समिति और बागपत व रमाला चीनी मिल समिति के चुनाव हो रहे हैं। चुनाव में करीब एक लाख 80 हजार मतदाता हैं। चुनाव में डेलीगेट के करीब 450 पदों के लिए 1149 नामांकन आए हैं। इसके बावजूद बागपत चीनी मिल समिति से जुड़े दस गांवों से एक भी किसान ने नामांकन नहीं किया है। इनमें बड़ागांव, रटौल, अगरौला, दौलतपुर, फुलैरा, मीरपुर हिंदू, पुरामहादेव, घटौली, बालैनी, दत्तनगर गांव शामिल है। यहां नामांकन नहीं आने के कारण फिर से चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं चारों समितियों के करीब 50 गांव ऐसे हैं, जहां दो-दो पद डेलीगेट के होने के बाद भी एक-एक ही नामांकन आया है। ऐसे में वहां भी डेलीगेट के पद खाली रह जाएंगे।
विज्ञापन

बागपत व मलकपुर गन्ना समिति में नहीं पड़ेगी मतदान की जरूरत
बागपत गन्ना समिति के सरूरपुर, मवीखुर्द, अग्रवाल मंडी टटीरी, सुन्हैड़ा, खेकड़ा के सभी गांवों के अलावा मलकपुर गन्ना समिति के छपरौली, जिवाना गुलियान, धनौरा सिल्वरनगर, बरनावा, बावली, बिजरौल, रठौडा, रंछाड, लुहारी, वाजिदपुर, शबगा से जुड़े सभी गांवों में डेलीगेट प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। ऐसे में बागपत व मलकपुर गन्ना समिति के चुनाव में मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

बागपत मिल समिति में यहां होगा मतदान
सुन्हैड़ा, मवीकलां, खेकड़ा, सांकरौद, अहैड़ा, दुडभा, गाधी, बिचपडी, गठीना, सादुल्लापुर, अग्रवाल मंडी टटीरी, बली, मीतली, निबाली, बसा टीकरी, गौरीपुर मीतली, चौहल्दा, ढिकौली, कहरका, सिसाना, निरोजपुर, संतोषपुर, मुबारिकपुर के अलावा 13 गांवों में अधिक नामांकन पत्र आने के कारण मतदान कराया जाएगा। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची चस्पा कर दी जाएगी। इसके बाद तीन अक्तूबर को मतदान किया जाएगा।
--

रमाला मिल समिति चुनाव में कांटे की टक्कर
जिले में रमाला चीनी मिल एक ऐसी समिति है, जहां किसानों में चुनाव लड़ने के लिए उत्साह दिखाई दिया। यहां बूढ़पुर व बोढ़ा गांव को छोड़कर अन्य सभी गांवों में अधिक नामांकन पत्र पहुंचे हैं। समिति पर दो गांव में ही निर्विरोध चुने गए हैं। मिल में तीन अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा और यहां अधिक उत्साह किसानों में देखने को मिलेगा।
--
गन्ना समिति व मिल समिति पर हुए 1149 नामांकन
गन्ना समिति व मिल समिति में डेलीगेट के लिए दो दिन में 1149 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। बागपत मिल पर 277 व रमाला मिल में 212 ने प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। बागपत चीनी मिल में 32 हजार 500 व रमाला मिल में भी 33 हजार से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। वहीं बागपत गन्ना समिति पर 340 व मलकपुर गन्ना समिति पर 320 ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बागपत समिति पर 49 हजार 500 व मलकपुर समिति पर 51 हजार 100 से अधिक मतदाता है।

---

वर्जन
- जिन स्थानों पर मतदान की जरूरत पड़ेगी, वहां मतदान कराया जाएगा। तीस सितंबर को जांच के बाद ही पता चलेगा कि कहां-कहां मतदान की जरूरत होगी। इसको लेकर पूरी तैयारी की हुई है। - इंदू, सहायक निबंधक एवं सहकारिता आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed