{"_id":"6399fe48327a3e514576cf0e","slug":"election-process-of-jain-inter-college-canceled-kahkra-news-mrt617743057","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जैन इंटर कॉलेज की चुनावी प्रक्रिया निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जैन इंटर कॉलेज की चुनावी प्रक्रिया निरस्त
विज्ञापन
खेकड़ा। जैन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति की चुनावी प्रक्रिया रजिस्ट्रार मेरठ से प्रमाणित वैध आजीवन सदस्य सूची पर ही होगी। चुनाव अधिकारी ने प्रमाणित सूची मिलने तक चुनाव अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए।
25 दिसंबर को जैन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति की नई कार्यकारिणी का चुनाव होना था। आजीवन सदस्य मुनेंद्र कुमार जैन ने मतदाता सूची में तमाम अनियमितताएं बताकर इसके रजिस्ट्रार कार्यालय से प्रमाणित ना कराए जाने का आरोप लगाया था।
डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी मेरठ से मांगी गई आरटीआई के जवाब में कहा गया है कि 1891 मतदाता संख्या वाली मतदाता सूची का परीक्षण नहीं कराया है। मुनेंद्र कुमार जैन ने चुनाव अधिकारी विनय कुमार जैन को पत्र देकर मांग की थी कि रजिस्ट्रार से परीक्षण हो चुकी पुरानी 889 मतदाताओं वाली सूची पर ही चुनाव कराए जाए। ताकि पारदर्शी चुनाव संपन्न हो सके।
विज्ञापन
इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार ने हस्तक्षेप कर चुनाव अधिकारी विनय कुमार जैन को निर्देश दिए थे कि रजिस्ट्रार से वैध सूची प्राप्त कर मतदान वैध मतदाता सूची पर ही कराए जाए। अन्यथा पूर्व के मतदान में प्रयुक्त सूची पर मतदान कराया जाए।
साथ ही चुनाव प्रक्रिया की देखरेख के लिए बागपत की राजकीय कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। बुधवार को चुनाव अधिकारी पूर्व प्रधानाचार्य विनय कुमार जैन ने बताया कि वैध सूची प्राप्त होने और आगामी सूचना मिलने तक चुनाव प्रक्रिया अनिश्चित काल के लिए स्थगित की जाती है।