{"_id":"6893a74ea3a948aca003153a","slug":"election-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-136180-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तीन समितियों पर 13 सदस्यों ने जीत दर्ज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तीन समितियों पर 13 सदस्यों ने जीत दर्ज की
विज्ञापन
बिनौली। प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बिजवाड़ा, मवीकलां और बामनौली पर हुए चुनाव में 13 सदस्यों ने जीत दर्ज की और बिनौली समिति पर चुनाव नहीं हुआ। आज समितियों पर सभापति और उप सभापति पद के लिए चुनाव होगा।
फजलपुर सुंदरनगर, रछाड़ और मवीकलां के पंचायत घरों पर निर्वाचन अधिकारी पोपिन कुमार, लोकेश पंवार, मेनपाल सिंह की देखरेख में सुबह 10 बजे मतदान शुरु हुआ और शाम चार बजे तक चला। इसके बाद मतगणना शुरु हुई। इसमें बिजवाड़ा के निर्वाचन क्षेत्र तेड़ा से बीजा देवी ने 116 वोट, फजलपुर से मंजू देवी ने 101, कमलेश ने 103 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। बिजवाड़ा से प्रवीण ने 346, रामपाल ने 339, विनीत तोमर ने 326, रविंद्र तोमर ने 321 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। रंछाड़ से प्रमोद ने 183, विरेंद्र ने 192, अंजिता ने 179, ओमवती ने 170, जयबीर ने 184 मत प्राप्त किए तो मवीकलां से कृष्णपाल शर्मा ने 353, मुकेश ने 322 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। चिरचिटा से मुकेश देवी ने 249, पूनम ने 211 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।
--
बिनौली समिति पर नहीं हुआ चुनाव
बिनौली। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बिनौली के बिनौली निर्वाचन क्षेत्र से राजीव गोस्वामी, वीरेंद्र, रवि धामा, आश्रित, जिवाना से जयप्रकाश, पिचोकरा से रामवती, मालमजरा से तालिब, दरकावदा से मदनपाल और सुरेश देवी निर्विरोध संचालक निर्वाचित हो गए थे। इससे बिनौली समिति पर चुनाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
--
आज होगा सभापति और उप सभापति का चुनाव
बिनौली। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बिनौली, बिजवाड़ा, बामनोली और मवीकलां पर 36 संचालकों का चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया है। नवनिर्वाचित संचालक अपनी-अपनी समिति पर बृहस्पतिवार को सभापति और उपसभापति पद का चुनाव करेंगे।
तीन समितियों पर 15 डेलीगेट पदों का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति दाहा, नंगला कनवाडा और निरपुड़ा पर 17 डेलीगेट पदों पर बुधवार को चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हुआ। इसके बाद विजेताओं की घोषणा की गई, जो बृहस्पतिवार को सभापति और उप सभापति पद के लिए चुनाव करेंगे।
नंगला कनवाडा, निरपुड़ा गांव के पंचायत घरों व दाहा समिति पर बुधवार की सुबह निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र सिंह, विनोद कुमार कुमार, सजाद खान ने मतदान शुरु हुआ। इसके बाद शाम को मतगणना शुरु हुई। इसमें सहकारी समिति निरपुड़ा पर साहब सिंह ने 493, हरपाल ने 487, विनीत 499 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। इसके अलावा भड़ल से प्रेमपाल ने 240, सुदेशपाल ने 227 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। जबकि धनौरा टीकरी से नीरज कुमार, अतरू निरपुड़ा से सीमा, अनुराधा निर्विरोध चुने गए। सहकारी समिति नंगला कनवाड़ा के आजमपुर मुसलम से मदन ने 194 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि सात डेलीगेट निर्विरोध चुने गए। सहकारी समिति दाहा के पलड़ी से ओमपाल ने 181, बोपुरा से नाजिम ने 220, तमेलागढ़ी से गौरव ने 303, जगवीर ने 298 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। विजेताओं को निर्वाचन अधिकारियों ने प्रमाण पत्र सौंपे। उधर, निरपुड़ा पंचायत भवन पर चुनाव में जबरदस्ती वोट डालने की एक युवक ने ट्वीटर पर डीआईजी मेरठ से की। इसकी सूचना पर एसडीएम भावना सिंह और सीओ ने पहुंचकर मामला शांत कराया।