{"_id":"6495f5f8cd7bda1a2f0eba14","slug":"elderly-dies-due-to-bike-collision-of-policemen-coming-for-parade-baghpat-news-c-28-1-bag1001-2553-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: परेड के लिए आ रहे पुलिसकर्मियों की बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: परेड के लिए आ रहे पुलिसकर्मियों की बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
- दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गौरीपुर गांव में कट के पास हुआ हादसा
- दोनों पुलिस कर्मी भी घायल हुए, जिला अस्पताल में उपचार कराकर मेरठ रेफर किए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दोघट थाने से पुलिस लाइन में परेड़ में शामिल होने जा रहे पुलिस कर्मियों की बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में पुलिस कर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया।
गौरीपुर जवाहरनगर गांव में रहने वाला चरने (65) शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे अपने घेर से दूध लेकर साइकिल से वापस घर लौट रहा था। जब वह दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे को पार करने लगा, तभी बडौत की तरफ से आ रहे दो पुलिस कर्मियों ने बाइक से बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग चरने की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोघट थाने में तैनात पुलिस कर्मी अनुज और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घायल पुलिस कर्मियों का मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। इस मामले में सीओ विजय चौधरी ने बताया कि हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई है और घायल पुलिसकर्मियों का उपचार कराया जा रहा है।