फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   elctricity news

Baghpat News: शहर से लेकर गांवों तक बिजली ने रुलाया

Tue, 10 Jun 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
elctricity news
बागपत। यहां रविवार शाम से सोमवार दोपहर तक शहर से लेकर गांवों तक बिजली ने खूब रुलाया। शहर में कई घंटों के अघोषित कट लगते रहे, जिससे सोमवार सुबह को पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी और लोग पानी के लिए तरस गए। वहीं गांवों में बिजली गायब रहने से गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई। ऊर्जा निगम के अधिकारियों व कर्मियों ने किसी के फोन तक नहीं उठाए।
विज्ञापन

यहां गर्मी ने रविवार से ज्यादा हालत खराब की हुई तो इसका असर बिजली पर भी दिखने लगा है। रविवार शाम को अघोषित कट लगने शुरू हुए थे। स्थिति यह हो गई कि रविवार शाम को करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके बाद आपूर्ति शुरू हुर्ई और लोगोंं को कुछ राहत मिली। मगर इसके बाद रात में हर आधे घंटे बाद अघोषित कट लगते रहे और लोगों की नींद उड़ गई। सोमवार सुबह भी दो घंटे तक आपूर्ति ठप रही, इससे शहर में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। गर्मी में बिजली के कट के कारण परेशानी झेल रहे लोगों के सामने पानी की समस्या आ गई। हैंडपंप से किसी तरह पानी की व्यवस्था की गई। यहां सोमवार दोपहर तक बिजली के अघोषित कट लगते रहे और इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

गांवों में परेशानी बढ़ी, किसी ने नहीं उठाया फोन : बिजली के अघोषित कट की समस्या केवल शहर तक ही नहीं, बल्कि अधिकतर गांवों में बुरा हाल रहा। कई गांवों में पूरा दिन बिजली गायब रही। सरूरपुर, सिसाना, संतोषपुर, बाघू, पाली समेत अन्य गांवों में सोमवार को आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सरूरपुर गांव के नीटू बोक्का ने विद्युत उपकेंद्र पर लोगों के साथ पहुंचकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि जब अधिकारियों व कर्मियों ने लोगों के फोन नहीं उठाए तो उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। लाइनमैन को लाकर आपूर्ति सुचारू कराई। संतोषपुर में विद्युत खंभे पर आग लगने से आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed