फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Eight positives were found in Kashyap Chaupal area of ??Barout

बड़ौत की कश्यप चौपाल इलाके में आठ कोरोना पॉजिटिव मिले

Sun, 07 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Eight positives were found in Kashyap Chaupal area of ??Barout
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में वृद्ध का नमूना लेते लैब टेक्नीशियन धर्मेन्द्र सिंह व विकास कुमार - फोटो : BAGHPAT
बागपत। कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने का सिलसिला जारी है। बड़ौत की कश्यप चौपाल क्षेत्र में सब्जी आढ़ती से शुरू हुए संक्रमण की चेन और आगे बढ़ गई है। आठ नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव मिले लोगों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया।
विज्ञापन

बड़ौत में सब्जी आढ़ती से बनीं संक्रमण की चेन अभी नहीं टूट सकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस क्षेत्र से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। रविवार को मिली रिपोर्ट में सब्जी आढ़ती से जुड़े आठ लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमण की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंची और पॉजिटिव मिले लोगों जानकारी देकर उन्हें कोविड अस्पताल के लिए शिफ्ट किया है। इनमें कुछ को खेकड़ा और कुछ को मेरठ के लिए रेफर किया गया है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि जो पॉजिटिव मिले हैं, उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। उनके संपर्क में रहे लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

संक्रमित से मिले हैं तो दें जानकारी
बागपत। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग को आमजन का सहयोग जरूरी है। सीएमओ डॉ आरके टंडन का कहना है कि अगर कोई कोरोना संक्रमित की चपेट में आ भी गया है तो स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें। जागरूकता ही बचाव है। लोगों के सहयोग से ही कोरोना को हराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed