{"_id":"68062a8266e060258e05cfdd","slug":"eight-people-including-a-woman-were-injured-when-a-tempo-overturned-three-were-referred-baghpat-news-c-28-1-bag1001-130137-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: टेंपो पलटने से महिला समेत आठ घायल, तीन रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: टेंपो पलटने से महिला समेत आठ घायल, तीन रेफर
Mon, 21 Apr 2025 04:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 21 Apr 2025 04:52 PM IST
विज्ञापन
-रटौल से शादी समारोह से मुरादनगर लौटते हुए पांची मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। कस्बे में पांची मार्ग पर शराब के ठेके के पास एक्सल टूटने से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, तभी वहां से गुजर रही बाइक भी टेंपो की चपेट में आ गई। इस हादसे में पांच महिलाओं समेत आठ घायल हो गए।
मुरादनगर की रहने वाली जैतून, सलमा, गुलिस्ता, रेशमा, रहीशा रविवार को रटौल कस्बे में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रात करीब नौ बजे टेंपों में सवार होकर वापस लौटने लगी। बताया कि कस्बे में पांची मार्ग पर शराब के ठेके के पास एक्सल टूटने से टेंपो पलट गया। इस हादसे में टेंपो चालक राशिद के साथ उसमें सवार जैतून, सलमा, गुलिस्ता, रेशमा, रहीशा, बाइक सवार राशिद और सोनू निवासी लोनी घायल हो गए। राहगीरों ने निजी अस्पताल में घायलों का उपचार कराया। वहां से तीन महिलाओं को दिल्ली रेफर कर दिया गया।