{"_id":"67db13aee9063762f80c2fa4","slug":"eight-new-cooperative-societies-will-be-formed-in-the-district-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-128248-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिले में आठ नई सहकारी समितियां बनेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिले में आठ नई सहकारी समितियां बनेंगी
Thu, 20 Mar 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
आठ नई सहकारी समितियां बनेगी की खबर से संबंधित फोटो। बिनौली स्थित ग्रामीण सहकारी समिति । फाइल
बागपत। जिले में आठ नई किसान सेवा सहकारी समितियां बनाई जाएंगी। समितियों के भवन व गोदाम बनाने पर करीब चार करोड़ खर्च होंगे। प्रस्तावित समितियों की जमीन तथा कारोबार का परीक्षण करने को अधिकारियों की कमेटी गठित की गई हैं। इनके बनने से हजारों किसानों को बीज-खाद तथा ऋण आदि की सुविधा के लिए दूर-दराज की समितियों पर जाने से पीछा छुट जाएगा।
सहकारिता विभाग का हर न्याय पंचायत स्तर पर एक किसान सेवा सहकारी समिति शुरू करने का लक्ष्य है। बागपत में पहले से ही 36 सहकारी समितियां चल रही हैं। अब दस सहकारी समितियां नई बननी हैं। सहायक आयुक्त सहकारिता ने पिछले महीने ही सहकारी समितियां बनाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा था। इनमें से अब आठ सहकारी समितियाें के प्रस्ताव मंजूर हो गए हैं।
इन समितियों को धरातल पर उतारने को जमीन, संभावित किसानों की संख्या तथा कारोबार आदि बिंदुओं पर परीक्षण करने के लिए सहायक आयुक्त, अपर जिला सहकारी अधिकारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी आदि की कमेटी गठित की है। कमेटी से परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद नई सहकारी समितियों के भवन व गोदाम का निर्माण की कार्रवाई अमल में आएगी।
विज्ञापन
हर समिति के भवन तथा 100 मीट्रिक टन क्षमता का गोदाम बनाने पर करीब 50 लाख रुपये का खर्च आएगा। यानी आठ समितियों पर करीब चार करोड़ का खर्च आएगा।