फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Eight filed nomination including SP candidate, now 16 contenders

Baghpat News: सपा प्रत्याशी समेत आठ ने किया नामांकन, अब 16 दावेदार

Fri, 05 Apr 2024 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Eight filed nomination including SP candidate, now 16 contenders
बागपत। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा समेत आठ ने नामांकन किया। इस तरह 29 लोगों ने नामांकन फार्म लेने के बाद 16 ने जमा कराए हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी फार्म की जांच होगी और उसके बाद नामांकन करने वाले नाम वापसी ले सकेंगे।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा ने नामांकन से पहले बड़ौत में ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ बैठक की और उसके बाद मेरठ रोड पर हिना गार्डन में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बुलाया। वहां से काफिले के साथ वह नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

नामांकन करने के बाद अमरपाल शर्मा ने कहा कि वह केवल विकास के लिए यहां चुनाव लड़ने आए हैं। उन्होंने जयंत पर हमला बोलते हुए कहा कि उनको सपा ने राज्यसभा तक पहुंचाया और वह उस सपा के नहीं हो सके तो जनता के कैसे हो सकते हैं। जनता उनपर कैसे भरोसा कर सकती है, जबकि उन्होंने पहले कभी बागपत में विकास नहीं कराया। उनके अलावा भी सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अमरपाल
सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं तो उनकी पत्नी मोहिनी शर्मा भी उनसे किसी भी तरह से पीछे नहीं है। अमरपाल शर्मा ने दिए शपथ पत्र में बताया है कि उनके पास करीब 80 हजार रुपये नकद है तो उनकी पत्नी के पास करीब 60 रुपये नकद है। अमरपाल के बैंक खातों में करीब दो लाख रुपये है तो पत्नी के बैंक खाते में एक लाख रुपये है। अमरपाल के पास फॉच्र्यूनर गाड़ी है तो करोड़ों के सोने के जेवर है। उनकी पत्नी भी करोड़ों के जेवर रखती है। दोनों के पास करोड़ों के प्लॉट है। अमरपाल शर्मा पर हत्या समेत अन्य मामलों के नौ मुकदमे दर्ज हैं।
----
बागपत सीट से आखिरी दिन इन्होंने किया नामांकन
अमरपाल शर्मा-सपा-कांग्रेस
इस्तेकार अली-समाज सेवा पार्टी
नरेंद्र कुमार-अखिल हिंद फॉरवर्ड ब्लॉक
पूजा कुशवाहा-निर्दलीय
सुखवीर सिंह-निर्दलीय
नाजिम प्रवीण-निर्दलीय
रामकुमार-निर्दलीय
फिरदौस-निर्दलीय
--
पहले यह कर चुके नामांकन
डाॅ. राजकुमार सांगवान-रालोद-भाजपा
प्रवीण बंसल-बसपा
रूबी कश्यप-सर्वजन लोक शक्ति पार्टी
मुकेश शर्मा-आजाद अधिकार पार्टी
सोहनवीर-बहुजन मुक्ति पार्टी
महेंद्र सिंह-सर्वजन समता पार्टी
अंजू बंसल-निर्दलीय
सुभाष- निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed