फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Eight drivers will join the depot soon, which will improve the transportation system.

Baghpat News: डिपो में जल्द ज्वाइन करेंगे आठ चालक, परिवहन व्यवस्था सुधरेगी

Mon, 02 Feb 2026 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Eight drivers will join the depot soon, which will improve the transportation system.
-लोनी में हुई मुख्य परीक्षा में आठ अभ्यर्थी हुए पास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। संविदा के तहत बस डिपो पर हुई चालक भर्ती के बाद लोनी में कराई गई मुख्य परीक्षा में आठ अभ्यर्थी सफल हो गए। एक सप्ताह में ये सभी डिपो में ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। इनके आने से परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा। बसों के कई रूटों पर फेरे बढ़ाए जाएंगे।


बड़ौत डिपो में चालकों की कमी चल रही है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। चालकों की कमी को पूरा करने के लिए करीब 20 दिन पहले डिपो पर संविदा के तहत भर्ती की गई थी। परिवहन अधिकारियों की मौजूदगी में ड्राइविंग की प्री-परीक्षा यहां पर ली गई थी। इसके बाद मुख्य परीक्षा लोनी में कराई गई। इसमें आठ अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं परिवहन अधिकारियों ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों के अखिलेखों की जांच की जाएगी। इसके बाद इन्हें ड्यूटी ज्वाइन कराई जाएगी। इनके आने पर कई रूटों पर बसों को बढ़ाया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। अभी तक चालकों की कमी के कारण बसों के फेरे कम किए गए हैं, जो अब बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन



वर्जन ---

इन चालकों के आने से कई रूटों पर बसों के फेरों को बढ़ाया जाएगा, जिससे यात्रियों को लाभ मिलने के साथ यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। -हाकिम सिंह, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed