फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Effort for reconciliation in the fight between clerk and councilor's husband

Baghpat News: लिपिक व सभासद पति के बीच हुई मारपीट में सुलह का प्रयास

Mon, 08 Apr 2024 05:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
Effort for reconciliation in the fight between clerk and councilor's husband
फोटो संख्या 6
विज्ञापन

बड़ौत। नगरपालिका लिपिक को कुछ लोगों ने टैक्स जमा करने के लिए तकरीबन 10 दिन पहले कुछ धनराशि दी थी। आरोप है कि लिपिक ने टैक्स जमा करने की बजाए, उक्त धनराशि को अपने लिए खर्च कर दिया था। बार-बार मांगने के बाद लिपिक ने न तो टैक्स जमा करने की रसीद दी और न ही ली गई धनराशि वापस दी। इसको को लेकर गत शनिवार को लिपिक व लोगों के साथ आए सभासद पति के बीच हाथापाई हो गई थी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए वार्ड नंबर दो के सभासद अंजना के पिता श्याम बाबू के सिर पर भी कुर्सी मारकर उन्हें घायल कर दिया गया था। फिलहाल घटना को लेकर दोनों पक्षों में रोष है। जहां सभासद व उनके प्रतिनिधियों का आरोप है कि नगरपालिका कर्मचारी उनका सम्मान नहीं करते, जनता के हितों में होने वाले काम के लिए भी उन्हें चक्कर कटाए जा रहे हैं, जो कि बर्दास्त नहीं किया जाएगा। वहीं कर्मचारियों का आरोप है कि सभासद की बजाए उनके पति व उनके प्रतिनिधियों का व्यवहार भी कर्मचारियों के प्रति अच्छा नहीं है। ईओ मनोज रस्तोगी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। सभी चुनाव के कामों में जुट गए हैं।
मुकेश पंवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed