फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   education news

Baghpat News: 47 मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी आरओ और एआरओ की परीक्षा

Sat, 19 Jul 2025 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
education news
बागपत। समीक्षा अधिकारी (आरओ) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की 27 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए 22 परीक्षा केंद्रों पर 47 मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

एडीएम पंकज वर्मा ने शुक्रवार को परीक्षा की तैयारियों को लेकर सभी अधिकारियों तथा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। परीक्षा में लापरवाही नहीं करने की बात कही गई।
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेंगे। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। परीक्षा के लिए जिले को तीन जोन में बांटा कर जोनल मजिस्ट्रेट लगाए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई न हो, इसके लिए प्रमुख मार्गों, चौराहों, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर बैनर तथा होर्डिंग लगाए जाएंगे। इन पर केंद्रवार सूचनाएं, मार्गदर्शन एवं परीक्षा समय अंकित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण, नकलविहीन कराई जाएगी। अफवाह फैलाने पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर डीआईओएस राघवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed