फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   easy english question paper

आसान रहा अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र

Wed, 27 Apr 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
easy english question paper
जौहर पब्लिक स्कूल में सीबीएसई टर्म 2 की परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : BARAUT
सीबीएसई परीक्षा
विज्ञापन

जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर 4655 विद्यार्थी पहुंचे, 100 छात्र रहे गैरहाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनपद में बुधवार को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सीबीएसई की हाईस्कूल अंग्रेेजी विषय की परीक्षा संपन्न कराई गई। इस दौरान 4655 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि सौ छात्र गैरहाजिर रहे।
परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू हुई। सीबीएसई के मुताबिक अंग्रेजी की परीक्षा 40 अंकों की है। इसमें तीन खंड, रीडिंग-राइटिंग, व्याकरण और साहित्य हैं। परीक्षा केंद्र में बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया गया। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में परीक्षार्थियों को सैनिटाइज कराकर प्रवेश दिया गया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा व प्रबंधक फारूख ने बच्चों की सघन चेकिंग कराई। उधर, जौहर पब्लिक स्कूल समेत अन्य केंद्रों में पहुंचे विद्यार्थी सैनिटाइजर लेकर पहुंचे। छात्र परीक्षा से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंच गए। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराया गया।
विज्ञापन

सौ छात्र रहे गैरहाजिर
सीबीएसई बोर्ड की जिला कोर्डिनेटर रचना जौहर ने बताया कि जनपद में बनाएं गए 16 परीक्षा केन्द्रों में हाईस्कूल के 4755 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से अंग्रेजी के पेपर में 4655 विद्यार्थी शामिल हुए। 100 छाज्ञ परीक्षा से अनुपस्थित रहे। वहीं, छात्रा आयुषी व छात्र आर्यदेव उज्ज्वल ने बताया कि अंग्रेजी का प्रश्न पत्र काफी आसान रहा है। ज्यादातर प्रश्न पेपर में ऐसे पूछे गए थे, जो याद कर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed