फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   earthquick news

Baghpat News: भूकंप के लगे झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Fri, 11 Jul 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
earthquick news
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर भूकंप के झटके लगने के बाद लोग घराें से बाहर निकल गए। काफी देर तक वह अपने घरों में नहीं घुसे।
विज्ञापन

यहां सुबह के समय लोग घरों के अंदर थे। सुबह नौ बजकर पांच मिनट के करीब कोई टीवी देख रहा था, कहीं लोग कुर्सी पर बैठे हुए थे। अचानक भूकंप के झटके लगने लगे और घर में रखा सामान भी हिलने लगा। इसके बाद लोग घर से बाहर निकल जाए और काफी देर तक वे सहमे नजर आए। बागपत निवासी राजेंद्र व भूपेंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके लगने के बाद घर से बाहर आ गए थे और काफी देर तक घर में नहीं गए। दोघट निवासी अरुणा ने बताया कि मकान के हाल में बैठे थी। तभी सोफा अचानक हिलने लगा। उन्हें पहले लगा कि किसी भारी वाहन की वजह से कंपन हुआ है लेकिन मेज पर रखा टीवी का रिमोट भी हिलता नजर आया। बड़ौत निवासी प्रभा ने बताया कि रसोई में रखे बर्तनों की आवाज आई तो वह बच्चों के साथ घर से बाहर निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed