फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Earn more profit by cultivating coarse grains

Baghpat News: मोटे अनाज की खेती कर अधिक लाभ कमाएं

Fri, 24 Mar 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 24 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Earn more profit by cultivating coarse grains
खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत पैदावार, मृदा प्रशिक्षण, मोटे अनाज, फूल उत्पादन की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण का शुभारंभ केंद्र प्रभारी डाॅ. संदीप चौधरी ने किया। कहा कि किसान मृदा स्वास्थ्य को महत्व दें। फल फूल उत्पादन, रोग कीट नियंत्रण, पशुधन रक्षा, मोटे अनाज की खेती कर अधिक लाभ कमाएं।
विज्ञापन

मृदा वैज्ञानिक रविन्द्र कुमार ने मिट्टी की गुणवत्ता के लिए ढेंचा-सनई की बुवाई पर जोर दिया। कृषि वैज्ञानिक गौरव शर्मा ने बताया कि मृदा नमी संकेतक 1700 रुपये में उपलब्ध हो जाता है। पशुपालन वैज्ञानिक डाॅ. सोनिका ग्रेवाल ने पशुओं में बांझपन, कृमि प्रबंधन, पशु आहार आदि के बारे में किसानों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पादप रोग वैज्ञानिक डाॅ. शिवम ने किसानों को गन्ने की फसल में नीचे लगने वाले कीट दीमक व सफेद सुंडी के नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। मौके पर विपिन, नरेंद्र, कृष्ण, प्रमोद, इंद्रपाल, रमेश, विनोद, पप्पू, दिनेश, राजपाल, सुशील, महेश, राजीव, जितेंद्र, संदीप, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed