{"_id":"64ac4f738a8395ecea087df7","slug":"duty-of-doctors-engaged-in-kanwar-camps-patients-upset-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-1532-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कांवड़ शिविरों में लगी चिकित्सकों की ड्यूटी, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कांवड़ शिविरों में लगी चिकित्सकों की ड्यूटी, मरीज परेशान
Tue, 11 Jul 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। कांवड़ यात्रा शुरू होते ही चिकित्सकों की ड्यूटी स्वास्थ्य विभाग के कांवड़ शिविरों में लगाई गई है, जिस कारण सीएचसी पर आने वाले मरीजों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। फार्मासिस्टों व अन्य कर्मचारियों के भरोसे सीएचसी चल रही है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार के अनुसार पांच जगहों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कांवड़ शिविर लगाएं गए हैं। जिनमें 20 चिकित्सकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उधर, कांवड़ शिविर में चिकित्सकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगने से सीएचसी फार्मासिस्टों व अन्य कर्मचारियों के भरोसे चल रही है। सोमवार को भी काफी मरीज अलग-अलग बीमारियों के उपचार के लिए सीएचसी पर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के न मिलने पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
ये बोले मरीज
बड़ौत। मरीजों में विजय, प्रवीण, प्रमोद, दीपक, अनीता, पारूल आदि ने बताया कि पिछले कई रोज से बुखार, जुकाम, खांसी व सिरदर्द है, सीएचसी पर दिखाने के लिए आए थे, पर्ची बनवाकर चिकित्सक कक्ष में पहुंचे तो चिकित्सक नहीं मिले।