फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   During the Har Ghar Yagna program, yagya was performed in 70 houses of Kukavi

Baghpat News: हर घर यज्ञ कार्यक्रम के दौरान कुकावी के 70 घरों में कराया यज्ञ

Mon, 28 Jul 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
During the Har Ghar Yagna program, yagya was performed in 70 houses of Kukavi
फोटो-37
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नागल। जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा देवबंद के तत्वावधान में घर-घर यज्ञ हर घर यज्ञ कार्यक्रम के अंतर्गत गांव कुकावी में 70 घरों में एक साथ वैदिक यज्ञ संपन्न कराया गया।

यज्ञों के उपरांत संजय आर्य के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान महिपाल आर्य, मंच संचालन सुरेंद्र आर्य मंत्री ने किया। कार्यक्रम का विषय महिला सशक्तिकरण रहा। प्रभात आर्य ने इस संबंध में भजन सुना कर सभी को भाव विभोर कर दिया। मुजफ्फरनगर से पधारे वैदिक विद्वान विनीत कुमार आर्य ने नारी सशक्तिकरण विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी का स्थान पुरुषों से बहुत अधिक ऊंचा है। उन्होंने बताया कि महर्षि मनु कहते हैं कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता: अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता अर्थात सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य का वास होता है और जिन परिवारों में नारी का अपमान होता है वे कुल नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वेद पढ़ने व यज्ञ करने का नारी को पुरुषों की भांति पूर्ण अधिकार है। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजनोपदेशक पंडित अमरेश आर्य ने अपने भजनों से नारी को ईश्वर की श्रेष्ठ रचना बताया। इस अवसर पर मुकेश आर्य, अजब सिंह आर्य, विनोद आर्य, हरपाल सिंह, विपिन आर्य, रजनीश आर्य, जोगेंद्र प्रधान आर्य, रचना आर्या, नीतू आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed