फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Due to the fear of in-laws, the young man jumped from the wall, broke his leg

Baghpat News: ससुराल वालों के डर से दीवार से कूदा युवक, पैर की हड्डी टूटी

Thu, 12 Jan 2023 06:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 12 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Due to the fear of in-laws, the young man jumped from the wall, broke his leg

बागपत जनपद के अमीनगर सराय शराब पीकर पत्नी को लेने बिलौचपुरा गांव में पहुंचे युवक को ससुराल वालों ने दौड़ा दिया। वह ससुराल वालों के डर से दीवार से नीचे कूद गया, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। वहीं युवक ने फायरिंग होने की सूचना देकर पुलिस को बुला लिया।

विज्ञापन


बिलौचपुरा गांव के रहने वाले इरफान ने बताया कि उसकी बहन की शादी गांव के ही एक युवक से हुई थी। पति से विवाद होने के कारण उसकी बहन काफी समय से मायके में रह रही थी।

विज्ञापन

 

आरोप है कि उसकी बहन को लेने के लिए उसका बहनोई मंगलवार शाम शराब के नशे में उनके घर पहुंचा। जिसने उनके साथ गाली-गलौच की। तभी उसका बहनोई दीवार से कूदकर भागने लगा, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं घायल युवक ने फायरिंग होने की सूचना देकर पुलिस को बुला लिया जो जांच में फर्जी निकली। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि घायल युवक का उपचार कराया गया। वह शराब के नशे में था। फायरिंग की झूठी सूचना देने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed