{"_id":"6943f796e0c897f3290a276a","slug":"due-to-fog-several-trains-were-delayed-and-passengers-shivered-in-the-cold-at-the-station-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-143699-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कोहरे के कारण कई ट्रेनें हुईं लेट, स्टेशन पर सर्दी में ठिठुरे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कोहरे के कारण कई ट्रेनें हुईं लेट, स्टेशन पर सर्दी में ठिठुरे यात्री
विज्ञापन
-काफी यात्री इंतजार करके निजी वाहनों से अपने गंतव्य तक पहुंचे
फोटो संख्या 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से डेढ़ से दो घंटे देरी से पहुंचीं। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को स्टेशन पर सर्दी में भी ठिठुरना पड़ा।
दिल्ली से चलकर बड़ौत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने का समय सुबह 6:26 बजे का है, जो 7:40 बजे पहुंचीं। दूसरी ट्रेन 8:40 की जगह 9:35 पहुंची। वहीं तीसरी ट्रेन 9:30 की जगह 10:30 बजे स्टेशन पर पहुंची। इससे स्टेशन पर बैठे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और सर्दी में भी ठिठुरने को मजबूर होना पड़ा। इनके अलावा कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं। वहीं अजय, राहुल, दिनेश, संदीप समेत अन्य यात्रियों का कहना था कि ट्रेन लेट होने के कारण यात्री अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। मजबूरी में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों व निजी वाहनों से जाना पड़ता है।
वर्जन -
कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें अपनी निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पहुंचती हैं, अन्य ट्रेनों का संचालन समय पर करने का प्रयास रहता है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। - सुरेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक