फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Due to decrease in the water level of Yamuna, cutting started on the banks

Baghpat News: यमुना का जलस्तर घटने से किनारों पर कटान शुरू

Wed, 26 Jul 2023 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Due to decrease in the water level of Yamuna, cutting started on the banks
बागपत। यमुना नदी का जलस्तर घटने पर किनारों पर मिट्टी कटान शुरू हो गया। जिसके चलते मंगलवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने शबगा गांव में यमुना किनारे पहुंचकर निरीक्षण किया और कटान रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने किसानों से किनारों पर न जाने की अपील भी की।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश के चलते हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई थी। जिससे जिले में यमुना नदी किनारे खेतों में खड़ी फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गई। जिले में सैंकड़ों किसान यमुना में आई बाढ़ से प्रभावित हो गए। अब दो दिन से यमुना नदी का जलस्तर घटने लगा है। जिससे किसानों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। उधर यमुना का जलस्तर घटने से किनारों पर मिट्टी कटान भी शुरू हो गया। जिसको लेकर अधिकारी भी अलर्ट हो गये और डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह निरीक्षण करने के लिए शबगा गांव में यमुना किनारे पहुंचे। उन्होंने यमुना का निरीक्षण कर किसानों से वार्ता की। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अगले साल बाढ़ आने से पहले प्रस्ताव बनाकर मिट्टी कटान रोकने के लिए काम करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह, बीडीओ ज्योति बाला, अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिंडन का जलस्तर घटा तो पहुंचे राजस्व अधिकारी
हिंडन नदी का जलस्तर घटने पर राजस्व विभाग की टीम फसलों में हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए खेतों में पहुंची। जहां राजस्व विभाग की टीम ने सरफाबाद, ललियाना, गढ़ी कलंजरी समेत कई गांवों में पहुंचकर किसानों से वार्ता की और नुकसान की जानकारी ली। उधर जवाहर नवोदय विद्यालय से भी पानी निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed