फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Due to change in weather, the sweetness of sugarcane decreased and sugar became less

Baghpat News: मौसम में बदलाव से गन्ने की मिठास घटी तो हो गई चीनी कम

Wed, 26 Mar 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, the sweetness of sugarcane decreased and sugar became less
गन्ने में मिठास की खबर से संबं​धित फोटो। बागपत शुगर मिल - फोटो : योगेंद्र यादव
बागपत। चीनी मिलों में गन्ने की पेराई पिछले सत्र के बराबर हो चुकी है और चीनी का उत्पादन एक लाख क्विंटल घट गया है। यह चौंकाने वाली बात जरूर है, मगर चीनी मिलों के आंकड़े यही कह रहे हैं।
विज्ञापन

इसका कारण जलवायु परिवर्तन और गन्ने में चोटी बेधक कीट व लाल सड़न रोग लगने से घटती मिठास है। इससे शुगर मिल प्रबंधन व सरकार चिंतित है। जिससे करीब 40 करोड़ रुपये की चपत अभी तक लगी हैं।
विज्ञापन

यहां 23 मार्च तक बागपत व रमाला सहकारी चीनी मिल और मलकपुर चीनी मिल ने पिछली साल के बराबर 2.13 करोड़ क्विंटल गन्ना पेराई कर 22.39 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। जबकि पिछली साल 23.44 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन हुआ था। यानी 1.05 लाख क्विंटल चीनी का कम उत्पादन होने से 40 करोड़ रुपये की चपत लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना बागपत की न केवल मुख्य फसल बल्कि आर्थिक रीढ़ है। मगर, अबकी बार किसान तथा चीनी मिलों को गन्ने से झटका लगा है। मलकपुर मिल ने अब तक 1.19 करोड़ 49 हजार क्विंटल गन्ना पेराई कर 12.68 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। पिछली साल 1.18 करोड़ 35 हजार क्विंटल गन्ना पेराई कर 13.30 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन था।
सहकारी मिल बागपत ने 34.40 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर 3.58 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। पिछली साल 33.33 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर 3.56 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन था। सहकारी मिल रमाला ने 59.50 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर 6.13 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया है। पिछली साल करीब 62 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर 6.58 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया था।

- कड़ाके की ठंड नहीं पड़ने और चोटी बेधक कीट का असर : किसानों और गन्ना विभाग के अधिकारियों की मानें तो जलवायु परिवर्तन के कारण इस बार कड़ाके की ठंड नहीं पड़ने से गन्ने में मिठास घटने से चीनी उत्पादन गिरा है। अधिकांश क्षेत्रफल पर सीओ-0238 प्रजाति का गन्ना है। इसमें चोटी बेधक कीट व लाल सड़न रोग लगने से गन्ना मिठास तथा चीनी उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed